ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया

हरिद्वार। आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने पूरणपुर और अशोक वाटिका सलेमपुर से चार संदिग्धों को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान कल्लू, सिद्धार्थ, नरवीर सिंह और गुड्डू राम के रूप में हुई है। एसएसपी के निर्देश पर असामाजिक तत्वों और संदिग्धों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल गंभीर तोमर, अजय कुमार, हरीश राणा, दीपक रावत और गिरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *