गंगा की मत्स्य संपदा संरक्षण को सीएम धामी ने छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व मात्स्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में हरिद्वार के अमरापुर घाट पर 10 हजार मत्स्य बीज का संचय किया। उन्होंने कहा कि गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा और जलीय जैव विविधता का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से गंगा की स्वच्छता बनाए रखने और जलीय जीवों के संरक्षण में सहभागिता की अपील की।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *