हरिद्वार। आज शिवालिक नगर स्थित छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट में बसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित हरिद्वार महापौर किरण जैसल रहीं। कार्यक्रम में संस्था की संयोजक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. बबीता योगाचार्य ने महापौर किरण जैसल का गुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। तत्पश्चात् महापौर ने विधिवत सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने महापौर को नए कार्यकाल की बधाई देते हुये चुनरी ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महापौर ने ट्रस्ट के सदस्यों को बसंत पंचमी क्यों मनाई जाती है इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बसंत पंचमी का त्योहार विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन घर से लेकर सभी संस्थानों तक मां सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी पतंग का भी त्योहार है। साथ, ही मां शारदा के मंत्रों का भी उच्चारण किया गया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों का भी विस्तार किया गया। जिसमें महापौर ने पटका पहनाकर आशुतोष राणा को राष्ट्रीय महामंत्री, प्रमोद शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया, जबकि मधु शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

मंच का संचालन राधिका नागरथ ने किया। साधना राघव ने महापौर के स्वागत में गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीरु कौशिक, मीडिया प्रभारी दीपा माहेश्वरी, प्रदेश महामन्त्री पिंकी कश्यप एवं सदस्य साधना राघव, प्रवेश गुप्ता, सरोज, कुसुम शर्मा, कौशल देवी, रविन्द्र, पकंज गोयल, विकास गोयल उपस्थित रहीं।