हरिद्वार: नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने ज्वालापुर के कडच्छ मोहल्ले में स्थित मै० सतेन्द्र कुमार उचित दर की दुकान पर छापेमारी की। दुकान बंद मिलने पर विक्रेता को बुलाकर खुलवाई गई। स्टॉक पंजिका के मिलान में 161 कट्टे चावल और 3 कट्टे गेहूं अधिक पाए गए, जिनका विक्रेता संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। प्रशासन ने अतिरिक्त खाद्यान्न जब्त कर लिया और स्टॉक पंजिका व अभिलेख क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को सुपुर्द कर दिए।