हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ और उसके पति से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, घटना 29 जनवरी की सुबह की है। वह जब दूध वाले को पैसे देने रोशनपुरी जा रही थी, तभी रास्ते में हिमांशु निवासी रोशनपुरी ने उसे रोककर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे पकड़ने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया।
इसके बाद जब महिला ने अपने पति को इस बारे में बताया और वह आरोपी से शिकायत करने पहुंचे, तो हिमांशु और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया।
पीड़िता ने सिडकुल थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने हिमांशु समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।