38वें राष्ट्रीय खेलों को ग्रीन गेम्स थीम पर आयोजित किया गया

देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत “खेल वन” विकसित किया जा रहा है। इस वन में 1600 मेडल विजेता खिलाड़ियों के नाम पर पौधारोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों संग पौधारोपण कर इस पहल की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2.77 हेक्टेयर भूमि पर विकसित हो रहे इस खेल वन से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। खेल आयोजन में इलेक्ट्रिक वाहनों, रीसाइकल बोतलों और सौर ऊर्जा का उपयोग किया गया है। इस मौके पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी. टी. उषा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *