एसएसपी की सख्त चेतावनी, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा!

हरिद्वार। एसएसपी ने शुक्रवार देर रात पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों पर सख्ती बरतने, नशा तस्करों की संपत्ति जब्त करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के आदेश जारी हुए। त्योहारों और वीकेंड पर ट्रैफिक मैनेजमेंट की पूरी जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारियों की होगी।

बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसका खास ध्यान रखने को कहा गया। रात्रि में कड़ी चेकिंग और संदिग्धों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश मिले। स्पा सेंटर, मसाज पार्लर, होटल आदि में AHTU टीम सत्यापन अभियान तेज करेगी।

होली और रमजान को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग और सीसीटीवी निगरानी बढ़ेगी। उपद्रवियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई होगी। शराब तस्करी व नकली मावा की बिक्री रोकने के लिए चेकिंग बढ़ेगी। थाना स्तर पर नियमित बैठकें होंगी, लापरवाही पर अफसरों पर गिरेगी गाज!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *