माणा हिमस्खलन: 46 श्रमिक सुरक्षित, 4 लापता की तलाश जारी

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा में हिमस्खलन से लापता 4 श्रमिकों की जल्द से जल्द तलाश के निर्देश दिए हैं। खराब मौसम की चेतावनी के मद्देनजर रविवार को ही सर्च ऑपरेशन पूरा करने पर जोर दिया गया है। सुरक्षित रेस्क्यू किए गए 46 श्रमिकों के इलाज और देखभाल के भी आदेश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की और जिलाधिकारी चमोली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जानकारी ली। उन्होंने मृतक श्रमिकों के शव शीघ्र घर पहुंचाने व परिजनों को मुआवजा देने के निर्देश दिए।

लगभग 200 जवान आईटीबीपी, बीआरओ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, वायु सेना, यूकाडा और अन्य एजेंसियां रेस्क्यू में जुटी हैं। GPR (Ground Penetrating Radar), थर्मल-इमेजिंग कैमरा, डॉग स्क्वाड समेत अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *