शिवमूर्ति चौक पर हंगामा कर रही दो महिलाएं हिरासत में

हरिद्वार। यात्रियों से रुपये लेकर परेशान कर आपस में झगड़ने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दोनों महिलाओं का चालान किया है।

शहर कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिंह ने बताया कि मामला शिवमूर्ति चौक के पास का है, जहाँ दो महिलाएं यात्रियों से पैसे मांगकर उन्हें परेशान कर रही थीं, और लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ने लगीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची, जब उन्हें समझाने का प्रयास किया तब हंगामा करने लगी। महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह दोनों को पकड़ कर शहर कोतवाली ले आई, दोनों महिलाओं की पहचान संगीता चैधरी (40) और निशा (36) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और वर्तमान में हरिद्वार में रह रही थीं। पुलिस ने दोनों महिलाओं को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *