हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने ग्राम रावली महदूद में 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सिडकुल फोरलेन से रविदास मंदिर तक के क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह मार्ग गांव को सिडकुल से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है, जहां से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। लोक निर्माण विभाग इस सड़क का निर्माण लॉकिंग टाइल्स से कर रहा है।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और भाजपा सरकार ने रानीपुर में विकास की नई गाथा लिखी है। ग्राम प्रधान प्रमोद पाल ने भी विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अलावा, विधायक ने गांव में चल रहे तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय चौहान, चमन चौहान, उप प्रधान अमन कुमार, पूर्व प्रधान बलराम समेत ग्रामीण मौजूद रहे।