हरिद्वार। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन उत्तराखंड इकाई नेे कनखल स्थित कुम्हार गड़ा धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर संगठन ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। साथ ही, नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर नियुक्ति पत्र वितरित किये।
समारोह में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बबीता योगाचार्य ने समाज की एकजुटता पर फोकस देते हुए कहा कि महिलाओं का शारीरिक, मानसिक और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता है। वहीं, प्रदेश संयोजक एडवोकेट विनोद कुमार ने कहा, समाज की प्रगति के लिए शिक्षा ही सबसे बड़ा आधार है।
प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार कहा कि समाज की हर जरूरत पर वह निष्ठा से खड़े रहेंगे। उपाध्यक्ष सुनील (निटू) ने एकजुटता पर जोर दिया, जबकि कोषाध्यक्ष आदित्य प्रजापति ने युवाओं को शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला अध्यक्ष संदीप प्रजापति ने युवाओं से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का अनुरोध किया।