मुख्यमंत्री धामी ने किया साइकिल रैली का फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से ‘सेवा, सुशासन और विकास’ के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं भी साइकिल चलाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और ‘फिट उत्तराखंड, फिट इंडिया’ का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए नियमित व्यायाम और खेलकूद जरूरी है। उन्होंने युवाओं और आमजन से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में साइकलिंग और अन्य शारीरिक गतिविधियों को शामिल करें, ताकि प्रदेश का हर नागरिक फिट और स्वस्थ रह सके।

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित इस साइकिल रैली में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया और प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *