कोटक हेल्थ केयर ने उप जिला चिकित्सालय रुड़की को भेंट की एंबुलेंस, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

हरिद्वार । स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कोटक हेल्थ केयर ने उप जिला चिकित्सालय रुड़की को एंबुलेंस भेंट की। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर इस एंबुलेंस को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे लोग होना बेहद आवश्यक हैं जो नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा में योगदान देते रहें। उन्होंने कोटक हेल्थ केयर के एमडी हर्ष तिवारी को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी।

कोटक हेल्थ केयर रुड़की के एमडी हर्ष तिवारी ने बताया कि यह एंबुलेंस खासतौर पर गरीब और असहाय लोगों की सेवा के लिए दी गई है, ताकि हर वर्ग के मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके। उन्होंने आगे भी जरूरतमंदों की मदद के लिए संकल्प जताया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा, सीएमओ आरके सिंह, फाइनेंशियल एडवाइजर शशिकांत राव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *