मुख्यमंत्री धामी ने किए स्थानों के नाम परिवर्तन, भारतीय संस्कृति के अनुरूप बदले जाएंगे नाम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के चार जिलों—हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर—में विभिन्न स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय जनभावनाओं और भारतीय संस्कृति व विरासत के अनुरूप लिया गया है, जिससे लोग राष्ट्र की महान विभूतियों से प्रेरणा ले सकें। हरिद्वार जनपद में औरंगजेबपुर का नाम शिवाजी नगर, गाजीवाली का आर्य नगर, चांदपुर का ज्योतिबा फुले नगर, मोहम्मदपुर जट का मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का अंबेडकर नगर, इंदरीशपुर का नंदपुर, खानपुर का श्रीकृष्णपुर और अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर किया जाएगा। देहरादून जनपद में मियांवाला का नाम रामजीवाला, पीरवाला का केसरी नगर, चांदपुर खुर्द का पृथ्वीराज नगर और अब्दुल्ला नगर का नाम दक्ष नगर होगा। नैनीताल जनपद में नवाबी रोड को अटल मार्ग और पनचक्की से आईटीआई मार्ग को गुरु गोवलकर मार्ग नाम दिया जाएगा। वहीं, उधम सिंह नगर में नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदलकर कौशल्या पुरी रखा जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह बदलाव जनता की इच्छाओं और भारतीय संस्कृति के अनुरूप किए गए हैं, जिससे लोग अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रह सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *