वरिष्ठ नागरिक संगठन ने किराएदार सत्यापन प्रक्रिया में सरलीकरण की मांग की

हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन हरिद्वार (रजि.) के प्रतिनिधिमंडल ने किराएदार सत्यापन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री प्रमेंद्र डोभाल से मुलाकात की। संगठन ने निवेदन किया कि स्थायी रूप से रह रहे किराएदारों का सत्यापन एक बार ही किया जाए। एसएसपी ने आश्वासन दिया था, लेकिन अधीनस्थ अधिकारी पुराने सत्यापन को नहीं मान रहे हैं और मकान मालिकों को नए सिरे से सत्यापन कराने के लिए बाध्य कर रहे हैं।

संगठन ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे किराएदारों का सत्यापन प्राथमिकता से हो और बार-बार सत्यापन की प्रक्रिया न दोहराई जाए। वरिष्ठ नागरिकों के बच्चों के बाहर रहने के कारण वे अकेलापन दूर करने के लिए किराएदार रखते हैं, ऐसे में सत्यापन प्रक्रिया सरल होनी चाहिए।

संगठन की बैठक में डॉ. लाल पैथोलॉजी, शारदा कंपलेक्स, ज्वालापुर के कर्मचारियों ने सदस्यों को स्वस्थ जीवन जीने की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न जांच प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी भी साझा की।

बैठक के अंत में संगठन के सदस्यों ने स्व. श्री देवी दयाल और स्व. श्रीमती राम जानकी (पत्नी श्री छोटेलाल) के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैठक में विपिन गोयल, केपी शर्मा, अशोक पाल, एससीएस भास्कर, शिवचरण, विद्यासागर गुप्ता, गिरधारी लाल शर्मा, विरेश कुमार, गोपाल सिंह, महेंद्र सिंह, अतर सिंह, बसंत लाल, हरिनाथ, रामसागर सिंह, संतराम, प्रेम भारद्वाज, हरदयाल अरोड़ा, ताराचंद, बाबूलाल, सुमन, सुंदरलाल, शिव वचन, द्वारकादास, जय भगवान, सोमपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *