काशीपुर | यहा मौहल्ला टांडा उज्जैन में नोटिस तामील कराने अभियुक्तों के घर गये चौकी इंचार्ज से एक महिला ना केवल भिड़ गई बल्कि उनकी वर्दी भी फाड़ डाली।
वारदात यहां टांडा उज्जैन मौहल्ले की है, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार दो कांस्टेबिल के साथ 4 आरोपी ऊषा पत्नी चन्द्रभान सिंह, चंद्रभान ,तारावती पत्नी सोमपाल व सोमपाल के घर धारा 41 का नोटिस तामील कराने गये थे
नोटिस तामील करने के बाद जब लौट रहे थे तो उन्हें टांडा चौराहे पर एक अभियुक्त ऊषा मिली, उन्होंने उसको भी यही बात बतायी, इस पर ऊषा उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार से भिड़ गई और कालर पकड़कर गाली गलौच करने लगी, देखते ही देखते उसने दरोगा की वर्दी फाड़ डाली और हंगामा करने लगी,पुलिस पकड़ कर उसे कोतवाली ले गई , कोतवाली दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने ऊषा और तारावती के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।