हरिद्वार। बहादराबाद थाना पुलिस ने मुस्तफाबाद के जंगल क्षेत्र में गौकशी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों के घरों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर की रात उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज पुलिस टीम के साथ शांतरशाह चौकी पहुंचे। इसी दौरान चेतक-30 के कर्मचारियों को मुखबिर से सूचना मिली कि मुस्तफाबाद के जंगल क्षेत्र में गौकशी के मामले में शामिल दो वांछित आरोपी अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मेहरबान उर्फ चांदी और आजम को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहादराबाद में मुकदमा संख्या 239/26 के तहत गोवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3/5/11 में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी
मेहरबान उर्फ चांदी (30 वर्ष) पुत्र हाकम और आजम (30 वर्ष) पुत्र असलम, दोनों निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।
पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल शाह आलम, कांस्टेबल चंदन चौहान और होमगार्ड कासिफ शामिल रहे।