देहरादून। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पहली पूजा कर चारधाम यात्रा की सफलता की कामना की। वे यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले पहले मुख्यमंत्री बने। गंगोत्री में 10:30 बजे और यमुनोत्री में 11:55 बजे कपाट खुले। हजारों श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन किए और पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित किया।
मुख्यमंत्री ने यात्रा को सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की प्रतिबद्धता जताई और ग्रीन-क्लीन यात्रा के लिए सहयोग की अपील की। समारोह में कई प्रशासनिक और मंदिर समिति के अधिकारी मौजूद रहे।