सीडीओ की अध्यक्षता में प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

हरिद्वार: विकास भवन रोशनाबाद में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, एनआरएलएम, मनरेगा, पीएमएवाई-जी और पीएमजीएसवाई सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। सीडीओ ने उद्यमों का स्थलीय निरीक्षण, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, ग्रोथ सेंटरों की रिपोर्ट व बिजनेस प्लान की व्यक्तिगत समीक्षा के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *