शिक्षा को बहुआयामी बनाने पर जोर:-साक्षी

 

रिपोर्ट

दीपा यादव

रूद्रपुर। डिजिटल इंडिया के दौर में शिक्षा को बहुआयामी बनाने के उद्देश्य से शहर के एक होटल में समत्व टैक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जीएस पटवाल,सुधा पटवल एवं सुधांशु पटवाल ने किया इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आये प्रतिनिधियों,विद्यालय प्रबंधक,डायरेक्टर तथा शिक्षकों को डिजिटल प्लेटफार्म के द्वारा छात्र,शिक्षक,विद्यालय तथा अभिभावकों की आशंकाओं का निराकरण किया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने मूल स्वरूप को बनाये रखते हुए शिक्षा को पूर्ण स्वरूप प्रदान करने,आगामी शिक्षा का भविष्य,शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के समग्र विकास तथा आने वाले भविष्य में व्यवसायिक शिक्षा के महत्व पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यत्तफ किये।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *