काशीपुर। कुमाऊं नरेश एवं पूर्व संसद के सी सिंह बाबा की पत्नी श्रीमती मणिमाला सिंह का आज सुबह निधन हो गया। वह एक निजी अस्पताल मे भर्ती थीं जहां आज सुबह उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।
रानी मणिमाला सिंह के निधन की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। भारी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। शहर के राजनीतिक और सामाजिक व अन्य संगठनों ने भी शोक जताया है।