कथित तीन पत्रकारों के खिलाफ काशीपुर में मुकदमा दर्ज

प्रमोद  कुमार

ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने एब जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर क्षेत्र के कथित तीन पत्रकारों के खिलाफ रंगदारी मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, मुरादाबाद रोड स्थित स्पर्श अस्पताल के संचालक डॉक्टर रजनीश शर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि विगत 10 जून को अपरान्ह करीब 3 बजे मौ. अरिफ खान,अजहर एवं योगेश शैली उनके पास आये और कहा कि अस्पताल से सबंधित कुछ विडियो क्लिप्स है।

हमें 50 हजार रुपये दे दो तो हम उन्हें किसी को भी नहीं दिखायेंगे अगर रुपये नहीं दोगे तो हम इन्हें न्यूज चैनलो पर वायरल कर आपको एवं आपके अस्पताल को बदनाम कर देंगे कहा कि आयुष्मान अस्पताल को पैसे न देने के कारण बंद करा दिया था इस पर अस्पताल संचालन डॉक्टर रजनीश शर्मा ने कहा कि हमारे अस्पताल में कोई भी गलत या गैर कानूनी कार्य नहीं होता है बार बार धमकाने के बाद भी उन तीनों को पैसे नहीं दिए इस पर तीनों अपशब्दों का प्रयोग करते हुए परिणाम भुगतने की धमकी देकर चले गए।

उस समय मौके पर अब्बास जैदी मौजूद थे शाम को ही मुझे अपने अस्पताल से संबंधित कुछ विडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर दिखने प्रारम्भ हो गए मैं पुलिस में कार्रवाई करता, इससे पहले ही मुझे पता चला कि आरिफ रंगदारी के किसी दूसरे मामले में जेल जा चुका है, मैं शांत बैठ गया और पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई परन्तु बाद में लगभग 10-12 दिन पहले मैं अपने स्टाफ के लड़के इकबाल के साथ उसकी मोटरसाईकिल में बाजार काम से जा रहा था तो मुझे बाजार में योगेश और अजहर मिले उन्होंने धमकी देने के लहजे में कहा कि क्यों डाक्टर वायरल वीडियों में मजा आया या नहीं,अभी भी हमें 50 हजार रुपये महीने में देता रहे, नही तो हम तुझे कहीं का नहीं छोडेंगे अस्पताल चलाना है तो हमारी बात मान ले उन्होंने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी तहरीर के आधार पर आरोपी कथित पत्रकार मौ. आरिफ,योगेश शैली व अजहर के खिलाफ धारा 384 व 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *