(अरुण देव)
लक्सर। आज एआरटीओ ने स्कूल बसों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें उनके द्वारा रुड़की मंगलौर लंढोरा लक्सर में स्कूल बसों को रोककर उनका बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई स्कूल बसों में खामियां पाई गई जिसके बाद एआरटीओ ने कई बसों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान एआरटीओ अखिलेश चौहान ने बताया की आरटीओ के निर्देश पर तीन दिन स्कूल बसों का सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया की मेरे द्वारा आज मंगलोर व लक्सर में स्कूल बसों की चेकिंग की गई जिसमें करीब कुछ स्कूल बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई। स्कूल बसों में छोटे बच्चों को ले जाया जाता है जो मामला बेहद संवेदनशील है मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्कूल बसों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जो कल तक जारी रहेगा।