शिव डायग्नोस्टिक्स बना विश्वसनीय स्वास्थ्य जांच का केंद्र, डॉ. भारत भूषण गुप्ता के अनुभव का मरीजों को मिल रहा लाभ

काशीपुर। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सटीक जांच और विश्वसनीय रिपोर्ट का विशेष महत्व है। इसी दिशा में काशीपुर स्थित शिव डायग्नोस्टिक्स आधुनिक तकनीक और विविध पैथोलॉजी जांच सुविधाओं के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। लैब में सीनियर कंसल्टेंट पैथोलॉजिस्ट डॉ. भारत भूषण गुप्ता के अनुभव का लाभ मरीजों को मिल रहा है। वह पिछले डेढ़ दशक से काशीपुर में स्वास्थ्य जांच सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

 शिव डायग्नोस्टिक्स की प्रमुख विशेषताओं में इसका NABL-MELT प्रमाणन शामिल है। लैब के उपलब्ध प्रमाणन विवरण में इसका पहचान क्रमांक NABL-MELT-7-03491 अंकित है। यह प्रमाणन भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

अत्याधुनिक मशीनों से विभिन्न जांच सुविधाएं..

शिव डायग्नोस्टिक्स में आधुनिक कंप्यूटरीकृत मशीनों की सहायता से रक्त, मूत्र, वीर्य और बलगम सहित विभिन्न प्रकार की जांचें की जाती हैं। इसके अलावा, यहां हिस्टोपैथोलॉजी, साइटोपैथोलॉजी (FNAC), कैंसर संबंधी जांच तथा थायराइड,विटामिन D,विटामिन B12,HBA1C (तीन महीने की शुगर की जांच ) महिलाओं की प्रजनन क्षमता और पुरुषों के हार्मोन की व्यापक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

इन जांचों के माध्यम से चिकित्सकों को मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करने और आगे के उपचार संबंधी निर्णय लेने में सहायता मिलती है। लैब में जांच प्रक्रिया के दौरान गुणवत्ता, तकनीकी दक्षता और रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

डेढ़ दशक का अनुभव, बेहतर सेवाओं पर जोर

 डॉ. भारत भूषण गुप्ता एमबीबीएस, डीसीपी अपनी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यताओं के साथ सीनियर कंसल्टेंट पैथोलॉजिस्ट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। काशीपुर में उनका लगभग 15 वर्षों का कार्यानुभव स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य जांच सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जाता है।

एक मुलाकात में डॉ. गुप्ता ने बताया कि, मरीजों को आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना और जांच प्रक्रिया में गुणवत्ता बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। घर से सेंपल लाने की सुविधा भी उपलब्ध है इसके लिए फोन नंबर 9557073479 और 9084816268 पर संपर्क किया जा सकता है।

हेल्थ पैकेज की सुविधा भी उपलब्ध..

लैब में विभिन्न प्रकार के हेल्थ पैकेज की सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक लोग अपनी आवश्यकताओं के अनुसार पैकेज की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उपलब्ध छूट के संबंध में पूछताछ कर सकते हैं। नियमित स्वास्थ्य जांच से कई बीमारियों की समय रहते पहचान करने में सहायता मिल सकती है।

कोर्ट रोड पर स्थित है लैब

शिव डायग्नोस्टिक्स स्पेक्ट्रम मॉल के निकट, कोर्ट रोड, काशीपुर (उत्तराखंड) में स्थित है। जांच और अन्य सुविधाओं की जानकारी के लिए लोग लैब से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *