‘श्रीलंका से ज्यादा खराब हो सकते हैं भारत के हाल’ ममता बनर्जी के सुर में सुर मिला रहे संजय राउत

श्रीलंका के आर्थिक संकट को लेकर भारत में भी सियासी बयानबाजी जारी है। अब शिवसेना नेता संजय राउत ने चेताया है कि भारत के हाल भी पड़ोसी से ज्यादा बुरे हो सकते हैं हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि भारत के भी आर्थिक हालात खराब हो रहे हैं। श्रीलंका में नागरिक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। हाल ही में सरकार ने स्वास्थ्य आपातकाल की भी घोषणा कर दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राउत ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो बनर्जी के सुर में सुर मिलाए। कहा, ‘श्रीलंका के हालात काफी चिंतानजक हैं। भारत भी उसी राह पर है। हमें इसे संभालना होगा नहीं तो हमारी स्थिति श्रीलंका से भी ज्यादा खराब हो जाएगी। ममता बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक बुलाने का आह्वान किया है।’

बनर्जी ने सोमवार को कहा था, ‘भारत के आर्थिक हलात काफी खराब हैं। श्रीलंका में लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। आर्थिक हालात खराब हैं। भारत की आर्थिक स्थिति बदतर है।’ उन्होंने कहा था, ‘मेरा मानना है कि केंद्र को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल और जबरन लोकतंत्र को नियंत्रित करने के बजाय समाधान खोजना चाहिए कि इस संकट से कैसे पार होंगे।’

श्रीलंका में पुलिस हुई सख्त
श्रीलंका में पुलिस ने हिंसक प्रदर्शन करने वालों को चेतावनी दी है। खबर है कि पुलिस विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा कर रहे लोगों के खिलाफ वीडियो फुटेज के जरिए सबूत जुटा रही है। श्रीलंका के हालात इतने खराब है कि नागरिकों को महज 13 घंटे ही बिजली मिल रही है। साथ ही देश में दवाओं की कमी भी हो गई है। जिसके चलते सरकार को आपातकालीन स्वास्थ्य स्थिति की घोषणा कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *