अमरपुर घाट पर 15वें दिन भी चला स्वच्छता महाअभियान, दो टन कचरा एकत्रित

हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत धर्मनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन का विशेष स्वच्छता महाअभियान बुधवार को 15वें दिन भी जारी रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों तथा कुंभ मेलाधिकारी सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अमरपुर घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान में जिला प्रशासन, नगर निगम, एसएमजेएन कॉलेज के छात्र-छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेवकों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और शैक्षणिक संस्थानों ने भाग लिया। इस दौरान घाट और आसपास के क्षेत्रों से करीब दो टन कचरा एकत्रित किया गया। जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से कचरे को उठाकर उचित निस्तारण के लिए नगर निगम को सौंपा गया।

जिला प्रशासन ने आमजन से गंगा घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाने तथा कपड़ों एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को गंगा में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थानों पर जमा कराने की अपील की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *