रामनगर। आज सुबह यहां हुए एक हृदय विदारक हादसे में पहाड़ से लौट रहे पंजाब के पर्यटकों की कार ढेला नदी के तेज बहाव में बह गई जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार पंजाब से पहाड़ घूमने आए पर्यटक आज सुबह 5:00 बजे अपनी आर्टिगा कार से घर लौट रहे थे ,यहां ढेला नदी पार करते समय नदी के तेज बहाव के कारण उनकी कार नदी में बह गई ।सूचना पाकर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी यो ने बचाव कार्य शुरू किया ।नदी से 4 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं ,एक बच्ची को सकुशल निकाला गया है जबकि 5 लोग अभी भी लापता हैं घटना में 9 लोगों की मौत की बात कही गई है राहत और बचाव का कार्य तेजी से चल रहा है।