युवाओं में जोश भरने को तैयार सांसद खेल महोत्सव-2025

हरिद्वार। सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सांसद खेल महोत्सव-2025 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।

रावत ने कहा कि यह महोत्सव केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना जगाने का एक महाअभियान है। उन्होंने 20 सितम्बर तक जिले के सभी 2400 विद्यालयों से न्यूनतम 10 प्रतिभागियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

21 सितम्बर से न्याय पंचायत, विधानसभा और संसदीय स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें अंडर-17 और 17+ कैटेगरी के खिलाड़ी कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, खो-खो, पिठ्ठू, फुटबॉल, रस्साकशी जैसे खेलों में भाग लेंगे।

रावत ने कहा कि इस आयोजन से युवाओं को नशे से दूर कर टीम भावना और फिटनेस को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, डॉ. मधु सिंह, मेयर किरण जैसल समेत अधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *