न्यूज पोर्टल पत्रकार से मारपीट

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र में पोर्टल संचालक के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना में संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अम्बुवाला निवासी अर्जुन कुमार ने पथरी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसका चाचा मित्रपाल न्यूज पोर्टल संचालक है। वह बृहस्पतिवार की रात करीब 10.30 बजे अपने काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पथरी चैक पर घात लगाए बैठे बिजेन्द्र पुत्र पदम, रणजीत और एक अन्य व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूँसों से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके दो मोबाइल फोन भी टूट गए। शोरगुल सुनकर राहगीरों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।

भागते समय आरोपियों ने धमकी दी कि “आज तो बच गया, अगली बार जान से मार देंगे।” पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *