आबकारी टीम ने पकड़ा महंगी स्कॉच व्हिस्की का जखीरा, एक गिरफ्तार 

काशीपुर। संयुक्त आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बीती रात ताबड़तोड़ छापेमारी की, इस दौरान ग्राम खड़कपुर देवीपुरा में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से महंगी स्कॉच व्हिस्की शराब का जखीरा बरामद हुआ है। पकड़े गए माल की अनुमानित कीमत 60 हजार रुपए है। 

 जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात पूरी टीम के साथ यहां खड़कपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे, इस दौरान खड़कपुर देवीपुरा निवासी व्यक्ति से महंगी इंपोर्टेड स्कॉच व्हिस्की का जखीरा बरामद हुआ। यह व्यक्ति अपने घर से अवैध रूप से शराब और बीयर की बिक्री कर रहा था। इसके कब्जे से 12 बोतल जॉनी वाकर रेड लेबल,12 बोतल हाइलैंड क्वीन, दो बोतल एंटी एक्टिविटी ब्लू जैसी इंपोर्टेड एवं महंगी स्कॉच व्हिस्की और 46 बोतल बीयर बरामद हुई। बरामद हुई शराब की अनुमानित कीमत 60 हजार रुपए है। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उससे जरूरी पूछताछ की जा रही है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि छापे की यह कार्रवाई निरंतर रूप से आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी के अलावा आबकारी उप निरीक्षक असीस सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट, कृष्णा चंद्र एवं सुनीता रानी कंबोज आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *