जन अधिकार पार्टी की नीतियों से ही आएगा सकारात्मक बदलाव : आज़ाद अली

देहरादून। जन अधिकार पार्टी की ओर से रविवार को नाथ पैलेस होटल, देहरादून में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और शहर के बुद्धिजीवी शामिल हुए।

कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि जन अधिकार पार्टी देश और प्रदेश में अन्य दलों के मुकाबले सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखती है। साथ ही आगामी चुनाव में पार्टी को एक मजबूत विकल्प बनाने की रणनीति पर भी विचार हुआ।

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष कमर खान उर्फ तावी, पीस पार्टी के पूर्व पार्षद प्रत्याशी तोशीर अहमद, समाजसेवी हाजी हामिद, गुलशेर अहमद, रईस अहमद, नवाब सिद्दीकी, मकबूल अंसारी, पीस पार्टी नेता सलीम खान, आबिद अली, हारून सहित डोईवाला, रायपुर, माजरा, कारगी, बमनवाला, मैनहूंवाला, कावली रोड, लक्कीबाग लकड़ मंडी और अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *