रानीपुर पुलिस ने 2.60 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को सलेमपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी इन्तजार (35 वर्ष) पुत्र इकबाल निवासी ग्राम बुड्डाहैड़ी, थाना पथरी बाइक से स्मैक लेकर जा रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 26.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 2.60 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह स्मैक बदायूं (उत्तर प्रदेश) निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर हरिद्वार लाया था और इसे छोटे पैकेट बनाकर नशेड़ियों को बेचने की योजना बना रहा था। फिलहाल फरार सप्लायर की तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार, उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, कांस्टेबल महेन्द्र तोमर और जयदेव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *