कोतवाली रुड़की में ड्रग्स व साइबर अपराधों पर जागरूकता गोष्ठी

रुड़की। हरिद्वार पुलिस द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान और बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के तहत मंगलवार को दून पब्लिक स्कूल, रुड़की में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की मनीष उपाध्याय एवं चौकी प्रभारी आनंद मेहरा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

गोष्ठी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के लिए टोल-फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि अनजान व्यक्तियों के साथ अपने व्यक्तिगत डाटा साझा न करें, किसी लॉटरी या इनाम के झांसे में आकर पैसे ट्रांसफर न करें और OLX जैसी साइट्स पर बिना सत्यापन के गाड़ियों की खरीद-बिक्री न करें।

इसके अलावा किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट/वीडियो को साझा न करने तथा अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी जैसे PAN Card, ATM Card, OTP और PIN किसी को भी न बताने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *