यूटीईटी परीक्षा 27 सितम्बर को, केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

हरिद्वार। नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा 27 सितम्बर (शनिवार) को यूटीईटी-I एवं II परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा ज्वालापुर और मायापुर स्थित इंटर कॉलेजों में कराई जाएगी। परीक्षा के दौरान नकल रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा 163 (पूर्व धारा 144) लागू रहेगी। इस दौरान पांच या अधिक लोग बिना अनुमति इकट्ठा नहीं हो सकेंगे, न ही कोई धरना-प्रदर्शन, जुलूस या शोर-शराबा होगा। हथियार, विस्फोटक और मोबाइल फोन-किताबें भी परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *