जीएसटी दरों में कटौती से खुश हुए व्यापारी और आम लोग, पटेलनगर में उत्सव का माहौल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पटेलनगर में आयोजित ‘जीएसटी बचत उत्सव’ में हिस्सा लिया और व्यापारियों एवं आम लोगों से घटी जीएसटी दरों पर फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आर्थिक सुधारों का नया दौर शुरू हुआ है और नई जीएसटी दरों से उपभोक्ता वस्तुएं सस्ती होकर आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से ग्राहकों को नई दरों की जानकारी देने और स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। इस मौके पर व्यापारी और आम लोग नवरात्रि के अवसर पर इस पहल को लेकर उत्साहित नजर आए।

कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी मौजूद रहे। जीएसटी उत्सव से दीपावली के मौसम में बाजार और खरीददारी में बढ़त की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *