हरिद्वार। जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। प्रशासनिक सुचारुता और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस के उप निरीक्षकों (उ०नि०), महिला उप निरीक्षकों (म०उ०नि०) तथा अपर उप निरीक्षकों (अ०उ०नि०) के तबादले कर दिए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
जारी सूची के अनुसार, उ०नि० देवेंद्र तोमर को प्रभारी चैकी चंडीघाट थाना श्यामपुर से स्थानांतरित कर वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना सिडकुल बनाया गया है। उ०नि० मनोज पारोला को कोतवाली लक्सर से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली रुड़की, जबकि उ०नि० लोकपाल परमार को कोतवाली रुड़की से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली लक्सर भेजा गया है। उ०नि० प्रदीप राठौर को बहादराबाद से एसएसआई शाखा पुलिस कार्यालय, और उ०नि० नितिन बिष्ट को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना बहादराबाद नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में उ०नि० संजीव चैहान को झबरेड़ा से एसएसआई शाखा पुलिस कार्यालय, उ०नि० शहजाद अली को प्रभारी चैकी काली नदी थाना भगवानपुर से उप निरीक्षक थाना झबरेड़ा, तथा उ०नि० नवीन सिंह को प्रभारी चैकी औद्योगिक क्षेत्र कोतवाली नगर से प्रभारी चैकी चंडीगढ़ थाना श्यामपुर बनाया गया है। उ०नि० अंशुल अग्रवाल को औद्योगिक क्षेत्र से प्रभारी चैकी कस्बा बाजार कोतवाली मंगलौर, और उ०नि० बलबीर सिंह को कस्बा बाजार से प्रभारी चैकी सप्तऋषि कोतवाली नगर भेजा गया है।
इसके अलावा उ०नि० प्रदीप कुमार को कोतवाली नगर से प्रभारी चैकी औद्योगिक क्षेत्र, उ०नि० आशीष नेगी को सप्तऋषि से प्रभारी चैकी मायापुर, उ०नि० नरेंद्र सिंह को जेल चैकी सिडकुल से प्रभारी चैकी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर, तथा उ०नि० वीरेंद्र नेगी को सुल्तानपुर से प्रभारी चैकी भीकमपुर कोतवाली लक्सर में भेजा गया है।
उ०नि० नवीन चैहान को भीकमपुर से प्रभारी चैकी इकबालपुर थाना झबरेड़ा, उ०नि० नवीन नेगी को रेल ज्वालापुर से प्रभारी चैकी गोवर्धनपुर थाना खानपुर, और उ०नि० समीर पांडे को गोवर्धनपुर से प्रभारी चैकी रेल ज्वालापुर बनाया गया है। उ०नि० पुष्पेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी चैकी इमलीखेड़ा थाना कलियर, और उ०नि० उमेश कुमार को इमलीखेड़ा से प्रभारी चैकी शांतरशाह थाना बहादराबाद स्थानांतरित किया गया है।
उ०नि० महिपाल सैनी को थाना सिडकुल से प्रभारी चैकी लंडोरा कोतवाली मंगलौर, उ०नि० विपिन चैहान को थाना कनखल से प्रभारी चैकी फेरुपुर थाना पथरी, तथा उ०नि० अशोक कुमार को पथरी से थाना कनखल भेजा गया है। इसी प्रकार उ०नि० विक्रम बिष्ट को अमानतगढ़ बुग्गावाला से एएचटीयू शाखा हरिद्वार, और उ०नि० देवेंद्र चैहान को कोतवाली ज्वालापुर से प्रभारी चैकी अमानतगढ़ बुग्गावाला बनाया गया है।
उ०नि० ब्रह्मदत्त विजल्वाण को लखनोता थाना झबरेड़ा से थाना भगवानपुर, जबकि उ०नि० पुनीत दसोनी को भगवानपुर से प्रभारी चैकी लखनोता थाना झबरेड़ा में नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ उ०नि० उपेंद्र सिंह को थाना खानपुर से थाना कलियर, उ०नि० संजय पूनिया को साइबर सेल से प्रभारी चैकी काली नदी थाना भगवानपुर, और उ०नि० सुनील पंत को मायापुर कोतवाली नगर से थाना भगवानपुर भेजा गया है। उ०नि० विजय प्रकाश को थाना बहादराबाद से थाना ज्वालापुर स्थानांतरित किया गया है।
महिला अधिकारियों में म०उ०नि० पूजा पांडे को थाना भगवानपुर से कोतवाली रानीपुर, अपर उ०नि० रणजीत सिंह को थाना श्यामपुर से पुलिस लाइन, महिला उ०नि० अनीता शर्मा को कोतवाली नगर से कोतवाली ज्वालापुर, अपर उ०नि० राकेश कुमार को थाना बहादराबाद से चैकी बाजार कोतवाली ज्वालापुर, अपर उ०नि० नंदकिशोर को थाना रानीपुर से थाना कलियर, तथा अपर उ०नि० तरुण को थाना कलियर से थाना खानपुर भेजा गया है।
