पुलिस ने चार शराब तस्कर दबोचे, बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद

कनखल। थाना कनखल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 144 पव्वे अंग्रेजी शराब और 50 पाउच ट्रैटा पैक देशी शराब बरामद की गई है।

यह कार्रवाई ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक थाना कनखल के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीमों ने श्मशान घाट के पास लोहे के पुल, मातृ सदन, बैरागी कैंप शुलभ शौचालय और श्रीयंत्र पुलिया क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर आरोपियों को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुनाल पुत्र बिरेन्द्र कुमार निवासी बरेली (वर्तमान निवासी गोविंदपुरी), अंकित पुत्र मामचंद निवासी बैरागी कैंप, रोहित पुत्र राजकुमार निवासी बिजनौर (वर्तमान निवासी जगजीतपुर) और अभिषेक हिन्दू शर्मा पुत्र दिवेश शर्मा निवासी राजीव नगर गोविंदपुरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि चारों के खिलाफ थाना कनखल में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक ललित मोहन अधिकारी, कॉन्स्टेबल प्रलव चौहान, अरविन्द नौटियाल, पंकज चौहान और जितेन्द्र राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *