हरिद्वार। 2027 में आयोजित अर्धकुम्भ को सुव्यवस्थित और भव्य रूप से संचालित करने के लिए सिंचाई सचिव जुगल किशोर पंत ने हरकी पैंड़ी, मालवीय द्वीप, कांगड़ा घाट, महिला घाट, पंत द्वीप, सुभाष घाट, गौघाट और रोड़ी बेलवाला क्षेत्रों में निर्माण एवं पुनर्विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सचिव ने कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावित कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि अर्धकुम्भ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध हों।