ऑपरेशन कालनेमि के तहत चार ढोंगी बाबा गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत थाना श्यामपुर क्षेत्र से चार ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने स्थानीय लोगों और पर्यटन स्थलों पर जादू-टोना, तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधियों के जरिए लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।

गिरफ्तार आरोपियों में योगेश पुत्र प्रेम सिंह (52 वर्ष), शिव कुमार वर्मा पुत्र दूधनाथ वर्मा (55 वर्ष), जयेश मिश्रा पुत्र बिहारी लाल (59 वर्ष) और भावराव पुत्र दादूजी मडावीर (59 वर्ष) शामिल हैं। सभी के खिलाफ धारा 172(2) बी.एन.एस.एस. के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक अंजना चौहान, कांस्टेबल राजवीर सिंह और अनिल रावत शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *