चार पीआरडी जवान निलंबित, जबरन उगाही और गाली-गलौज के आरोप

हरिद्वार: जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी के समक्ष 06 अक्टूबर को दी गई शिकायत के बाद सिडकुल में तैनात चार पीआरडी स्वयंसेवक निलंबित कर दिए गए हैं। शिकायतकर्ता दिव्यांश ने आरोप लगाया था कि पीआरडी स्वयंसेवक महेश चन्द, बीरमपाल, सतीश कुमार और लक्ष्मण सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज की और जबरन धनराशि वसूली।

जांच के दौरान दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद चारों आरोपितों ने शिकायत में लगाए गए आरोपों को स्वीकार किया। इसके बाद जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय ने चारों पीआरडी स्वयंसेवकों को 8 अक्टूबर से निलंबित कर दिया।

निलंबित पीआरडी महेश चन्द, बीरमपाल और सतीश कुमार को 1 सप्ताह के भीतर शपथ पत्र लिखित रूप में जमा कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं, लक्ष्मण सिंह को हरिद्वार से उनके मूल जनपद पौड़ी गढ़वाल भेजा गया और संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी को कड़ी कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *