मुख्य विकास अधिकारी ने भगवानपुर के ‘प्रकाशमय सीएलएफ’ का निरीक्षण

हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने आज भगवानपुर के प्रकाशमय सीएलएफ का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने आलू चिप्स और नमकीन उत्पादन प्रक्रिया, बिक्री रिपोर्ट और उत्पाद की गुणवत्ता का जायजा लिया।

सीडीओ ने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उत्पादन बढ़ाने और मार्केटिंग पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि 15 अक्टूबर से प्रतिदिन 25 किलोग्राम आलू चिप्स का उत्पादन सुनिश्चित किया जाए और सभी मशीनों का पूर्ण उपयोग हो। उत्पाद की ब्रांडिंग और पैकिंग पर विशेष ध्यान देने के साथ विपणन कार्य बीएमएम और सहायक प्रबंधक सेल्स को सौंपा गया।

साथ ही उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की उच्च गुणवत्ता की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, खंड विकास अधिकारी, सीएलएफ स्टाफ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *