कनखल में दरिद्र भंजन मंदिर क्षेत्र में निकले दो विशाल अजगर

हरिद्वार। कनखल में दरिद्र भंजन मंदिर क्षेत्र में दो विशाल अजगर निकलने से हड़कप मच गया। स्थानीय लोगों के सूचना देने पर मौके पर पहंुची वन विभाग की टीम ने दोनों अजगर को रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सवेरे दरिद्र भंजन मंदिर के पीछे खंडहर में दो विशाल अजगर दिखाई देने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मंच गया। लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की क्विक रिस्पांॅंस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनो अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बाद में दोंनोे को उनके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *