थाना श्यामपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे मिला महिला का अधजला शव

हरिद्वार। थाना श्यामपुर क्षेत्र में हाइवे के किनारे एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ है। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। शव बुरी तरह जल जाने के कारण महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव की शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है। शनिवार की सवेरे थाना श्यामपुर के गाजीवाली क्षेत्र में एक महिला का अधजला शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव बुरी तरह जला होने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी। श्यामपुर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि  मृतका की आयु 20 से 30 वर्ष के आसपास है। महिला ने एक हाथ में अंगूठी पहनी है। उन्होंने लोगों से महिला के संबंध में कोई जानकारी होने पर तत्काल थाना पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *