काशीपुर पुलिस के कब्जे आया बड़ा नशा तस्कर, माल बरामद

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान व मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक कुमार के निर्देशन में दिनांक आज सोमवार को कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग अजय सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी रम्पुरा कुंडेश्वरी, काशीपुर को आचार फैक्ट्री मोड़ से प्रतापपुर गांव की ओर 200 मीटर आगे मोटर साइकिल नंबर यूके 18पी-1029 में अवैध रूप से गांजे का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। मौके पर अभियुक्त के कब्जे से एक भूरे रंग के बैग के अंदर कुल 2.036 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद माल व गिरफ्तारी अभियुक्त के आधार पर कोतवाली काशीपुर में अजय के विरुद्ध धारा 8/ 20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सौरभ भारती, उप निरीक्षक देवेंद्र सामन्त, कांस्टेबल दीपक जोशी, कांस्टेबल इन्द्र कुमार व कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *