हरिद्वार-नजीबाबाद रोड पर तीन दिन में गड्ढामुक्त होगा रसिया बगड़ डायवर्जन

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार सुबह हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने रसियाबगड़ के पास 2.2 किमी लंबे डायवर्जन की मरम्मत आज से शुरू कर तीन दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सीएम की मंशा के अनुरूप सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

परियोजना निदेशक एस. शर्मा ने बताया कि तीन दिन में रिपेयरिंग पूरी कर ली जाएगी, जबकि नजीबाबाद बायपास का कार्य वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम जितेंद्र कुमार, पीडी एनएचएआई एस. शर्मा और प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *