मुख्यमंत्री ने एफआरआई में रजत जयंती समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 9 नवम्बर को प्रदेशभर में भव्य रजत जयंती उत्सव मनाया जाएगा। मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। विधानसभा सत्र के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को एफआरआई पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, सांस्कृतिक मंच और स्वागत तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह गरिमामय और सुव्यवस्थित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास यात्रा और संघर्ष का प्रतीक है। निरीक्षण के दौरान सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, आईजी राजीव स्वरूप और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *