राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज़, अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देहरादून। सचिवालय में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने धीमी कार्यप्रगति पर कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने पिथौरागढ़–बागेश्वर एनएच 309A का प्रस्ताव अब तक केंद्र को न भेजे जाने और काठगोदाम–नैनीताल मार्ग के वन स्वीकृति डेटा अपलोड में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाए एवं लंबित मामलों की समीक्षा जिलाधिकारी स्तर पर नियमित हो। उन्होंने पेड़ कटान, भूमि अधिग्रहण (3जी व 3डी) की प्रक्रिया में तेजी लाने व 31 दिसंबर तक कार्यवाही शुरू कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कोटद्वार बाईपास, झाझरा–आशारोड़ी, हरिद्वार–नजीबाबाद व देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेस वे जैसे गतिमान प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी लेते हुए समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *