काशीपुर। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा थाना पुलिस ने एक लाख की चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने आज यहां अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है ,इसके तहत कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नवीन मंडी के पास से कदीर अहमद पुत्र कबीर अहमद निवासी ग्राम लोधी पुरा नायक थाना टांडा रामपुर को 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है ।पूछताछ में कदीर ने बताया कि वह खुद ही अपने घर पर चरस बनाया तथा और काशीपुर ठाकुरद्वारा में जसपुर आदि क्षेत्रों में भेजता था बरामद चरस की कीमत ₹100000 बताई गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जुलाई को कुंडा थाना पुलिस ने आसिफ पुत्र मोहम्मद उमर निवासी सेहरा को नशे की 9072 गोलियों के साथ और 12 जुलाई को चंद्र पाल पुत्र राम प्रसाद निवासी बा बरखेड़ा को 160 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।