हरिद्वार को क्लीन मॉडल बनाने की मुहिम तेज, 1 से 15 जनवरी तक महा स्वच्छता अभियान

धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और क्लीन मॉडल जनपद बनाने की मुहिम तेज हो गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में सीसीआर सभागार में गैर सरकारी संगठनों, सिडकुल, व्यापार मंडल और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में नव वर्ष के अवसर पर 1 से 15 जनवरी 2026 तक महा स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए सुझाव लिए और सभी संगठनों से सक्रिय सहयोग की अपील की। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। बैठक में नगर निगम, पुलिस प्रशासन, एचआरडीए, सिडकुल, व्यापार मंडल, सेवा भारती सहित विभिन्न विभागों व संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *