जटवाड़ा-शिवालिकनगर सड़क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए जटवाड़ा से शिवालिकनगर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का सोमवार को विधिवत पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा प्रस्तावित इस कार्य को लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 2 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, विद्युत, पार्क, यातायात सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। जटवाड़ा से शिवालिकनगर को जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण से स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि रानीपुर विधानसभा का निरंतर विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। प्रयास है कि रानीपुर का प्रत्येक क्षेत्र बेहतर सड़क, सुगम आवागमन और आधुनिक मूलभूत सुविधाओं से जुड़ सके। प्रदेश सरकार के सहयोग से विकास कार्यों की यह गति निरंतर जारी रहेगी तथा आने वाले समय में रानीपुर विधानसभा में कई अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य भी धरातल पर दिखाई देंगे।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनहित से जुड़ी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है। सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों का लाभ रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को लगातार मिल रहा है।

सड़क के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक आदेश चौहान एवं प्रदेश सरकार का आभार जताया।

इस अवसर पर हरिद्वार मेयर किरण जैसल, मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ, पार्षद आशुतोष चक्रपाणि, योगेंद्र सैनी, महामंत्री अंकुर पालीवाल, भगत सिंह, सुरेंद्र पाल, हंसराज कटारिया, रजनी वर्मा, चमन चौहान, आकाश कुमार, आकाश चंचल, पवनदीप, सचिन सैनी, लव चौहान, किरण वर्मा, भावेश सिखोला, गुलाम साबिर, चंचल, सारिका, विनोद चौहान, अमित कुमार, अनिल कुमार, सागर कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्षद, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *